13 जुलाई 2025 - 16:58
इस्राईल को मान्यता देगा एक और मुस्लिम देश 

इस मीटिंग में फैसला हो सकता है कि मॉरिटानिया कब अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होगा। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि तकफीरी आतंकी गुट शासित सीरिया को लेकर भी चर्चा है कि वह भी जल्द अब्राहम अकॉर्ड का हिस्सा हो सकता है। 

इस्राईल को मान्यता देने के क्रम में अब्राहम अकॉर्ड में एक और इस्लामिक देश शामिल हो सकता है। इसके साथ ही इसमें शामिल होने वाले देशों की संख्या 5 हो जाएगी। 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल में यह अग्रीमेंट कराया था, जिसमें ज़ायोनी शासन के साथ यूएई, मोरक्को, बहरैन और सूडान ने करार किया था। यह पहला मौका था, जब किसी इस्लामिक देश ने इस्राईल के साथ रिश्ते सामान्य करने की पहल की थी।

फिलिस्तीन पर कब्जे के चलते इस्राईल हमेशा ही इस्लामिक मुल्कों के टारगेट पर रहा है। यही कारण है कि इस्राईल और अमेरिका चाहते हैं कि अब्राहम अकॉर्ड के बहाने तस्वीर को बदल दिया जाए।

इसी के तहत अब एक और इस्लामिक देश मॉरिटानिया को साथ लाने की तैयारी है। मॉरिटानिया अरब लीग का सदस्य है और उसकी अब्राहम अकॉर्ड में एंट्री इस्लामिक दुनिया में बड़ी हलचल पैदा कर देगी। यदि उसकी एंट्री हुई तो अब्राहम अकॉर्ड में आने वाला वह 5वां मुस्लिम मुल्क होगा। इसका ऐलान कभी भी हो सकता है।

हालांकि इस बारे में अब तक अमेरिका या इस्राईल की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। इस पश्चिमी अफ्रीकी देश के नेता की मुलाकात व्हाइट हाउस में बेंजामिन नेतन्याहू से होगी। यह मुलाकात अमेरिका-अफ्रीका समिट से इतर होगी।

इस मीटिंग में फैसला हो सकता है कि मॉरिटानिया कब अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होगा। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि तकफीरी आतंकी गुट शासित सीरिया को लेकर भी चर्चा है कि वह भी जल्द अब्राहम अकॉर्ड का हिस्सा हो सकता है। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha