22 जून 2025 - 16:45
नेतन्याहू मिट जाएगा, ईरान रहेगा, इस्राईल परमाणु कार्यक्रम छोड़े

उन्होंने ईरान के खिलाफ इस्राईल के हमलों की निंदा करते हुए कहा कि नेतन्याहू चले जाएंगे लेकिन यह ईरान है जो बाकी रहेगा। 

रूस के पूर्व राष्ट्रपति तथा नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के उप प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने इस्राईल के परमाणु कार्यक्रम पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध राष्ट्र इस्राईल को अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ना होगा। पश्चिमी जगत के दोहरे चरित्र पर हमला बोलते हुए दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सवाल उठाने वालों को इस्राईल से भी यही मांग करना चाहिए। इस्राईल को भी अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़ना चाहिए। 

ईरान और रूस केसंबंधों के बारे मे बात करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान और ज़ायोनी शासन के संघर्ष का हमारे रिश्तों पर कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा। दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि मध्य पूर्व का हालिया संकट गंभीर होकर एक वैश्विक संकट का रूप ले सकता है। 

उन्होंने ईरान के खिलाफ इस्राईल के हमलों की निंदा करते हुए कहा कि नेतन्याहू चले जाएंगे लेकिन यह ईरान है जो बाकी रहेगा। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha