31 मई 2025 - 16:12
नाइजीरिया में बाढ़ ने मचाई तबाही, 100 से अधिक लोगों की मौत 

मौत का आंकड़ा 115 को भी पार कर रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक नाइजर राज्य के मोक्वा शहर में बाढ़ के कारण 111 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। कई घर पानी के कारण बर्बाद हो गए हैं। 

नाइजीरिया के नाइजर राज्य में कई जगहों पर हो रही मूसलाधार बारिश लोगों की परेशानी की वजह बन गई। काफी देर तक हुई तेज़ बारिश के कारण मोक्वा शहर में बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से शहर में कई इलाकों में हाहाकार मच गया। जगह-जगह पानी भर गया और कुछ ही देर में बाढ़ विनाशकारी बन गई। बाढ़ की वजह से मोक्वा शहर में जान-माल का काफी नुकसान हुआ, जो अभी भी रुक नहीं रहा है।

नाइजीरिया के नाइजर राज्य के मोक्वा शहर में आई बाढ़ के कारण मरने वालों का आंकड़ा 111 पार हो गया है। इस बारे में नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने जानकारी दी। अभी मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौत का आंकड़ा 115 को भी पार कर रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक नाइजर राज्य के मोक्वा शहर में बाढ़ के कारण 111 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। कई घर पानी के कारण बर्बाद हो गए हैं। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha