ट्रम्प प्रशासन के अंतिम दिनों में अमरीका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहाः चार साल पहले, हमें एक ऐसी सेना विरासत में मिली थी, जो बजट में कटौती के कारण, नष्ट हो चुकी थी।
उसके बाद, उन्होंने ट्रम्प प्रशासन की विदेशी नीति विशेष रूप से ईरान को लेकर उसकी नीति की प्रशंसा की और फ़िलिस्तीनियों के विरोध तथा ज़ायोनी शासन के समर्थन की सराहना की।
पेंस ने दावा किया कि पूर्व अमरीकी सरकार की ग़लत नीतियों के कारण, पूरे पश्चिम एशिया में ईरान एक शक्ति बनकर उभरा था।
ट्रम्प प्रशासन अपने अंतिम दिनों में ईरान के ख़िलाफ़ अंधाधुंध प्रतिबंध लगा रहा है।
ट्रम्प ने 2018 में परमाणु समझौते से निकलने के बाद, ईरान के ख़िलाफ़ विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लागू किए हैं, ताकि ईरान को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकें। लेकिन यह प्रयास परिणामहीन रहे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रम्प की इस नीति की कड़ी आलोचना हुई।
4 साल का ट्रम्प का शासनकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन वह अपना यह उद्देश्य हासिल करने में नाकाम हो गए हैं।
ईरान, प्रतिरोध की एक अहम कड़ी के रूप में, अमरीका और इस्राईल की साज़िशों का डटकर मुक़ाबला कर रहा है।