रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने यह बात ईरान के बारे में अमरीकी विदेशमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया स्वरूप कही।
मारिया ज़ाख़ारोवा ने अलक़ाएदा के साथ ईरान के संपर्क पर आधारित माइक पोम्पियो के बयान पर कहा कि ईरान तो स्वयं आतंकवाद की बलि चढ़ा है।
उन्होंने कहा कि तेहरान और अलक़ाएदा के बीच संपर्क के बारे में कोई प्रमाण ही नहीं है बल्कि ईरान तो हमेशा ही आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में आगे-आगे रहा है।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध ईरान के प्रभावी संघर्ष पर अमरीकी अधिकारी मौन धारण कर लेते हैं जो उनकी ग़लत नियत के परिचायक हैं।
याद रहे कि अमरीकी विदेशमंत्री पोम्पियो ने हाल ही में दावा किया था कि ईरान ने ग्यारह सितंबर की घटना की योजना में सहायता की थी। उन्होंने यह भी दावा किया था कि अलक़ाएदा का एक नया मुख्यालय है जो इस्लामी गणतंत्र ईरान है।
रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 2021 में ईरान और रूस के संबन्धों के विकास की संभावनाओं के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में ईरान और रूस के संबन्ध विस्तृत हो रहे हैं जो परस्पर सम्मान की नीति पर आधारित हैं। ज़ाख़ारोवा ने कहा कि दोनो देश हर क्षेत्र में संबन्धों के विस्तार के प्रति कटिबद्ध हैं।