तस्नीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी नौसेना के सैन्य अभ्यास के अंतिम चरण के दौरान, यह विदेशी पनडुब्बी सैन्य अभ्यास के क्षेत्र से नज़दीक होने का प्रयास कर रही थी, लेकिन सही समय पर उसे चिन्हित कर लिया गया और ईरानी पनडुब्बी रोधी हेलिकॉप्टरों ने उसका पीछा किया, जिसके बाद उसे इस क्षेत्र भागने पर मजबूर होना पड़ा।
तस्नीम ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें ईरानी पायलटों को पानी के ऊपर मंडराते हुए देखा जा सकता है, जो ख़ुद की पहचान बताकर पनडुब्बी से रेडियो संपर्क बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे नीचे पानी में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के व्हाइड हाउस में आख़िरी दिनों के दौरान, ईरान और अमरीका के बीच तनाव बढ़ा है। पेंटागन ने यूएसएस जॉर्जिया पनडुब्बी को पिछले महीने के अंत में फ़ार्स की खाड़ी में तैनात किया था।
अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और चुप्पी साध ली है।
ईरान ने बुधवार को अपने युद्ध के बेड़े में हेलीकाप्टर वाहक युद्धपोत मकरान को शामिल करने की घोषणा की थी। पिछले ही हफ़्ते ईरानी सशस्त्र बलों ने सैन्य अभ्यास के दौरान, आत्मघाती ड्रोन विमानों का भी परीक्षण किया था।