यु्द्धाभ्यास के इस चरण में विभिन्न दूरियों तक मार करने वाले मिसाइलों को, तट, और युद्धपोतों के डेक से दाग़ा गया जिन्होंने बड़ी सफलता के साथ उत्तरी हिन्द महासागर में स्थित निशानो को भेद दिया।
युद्धाभ्यास के प्रवक्ता एडमिरल हम़ज़ा अली कावेयानी ने कहा कि आज ईरान के पास समुद्री क्रूज़ मिसाइल के क्षेत्र में बहुत अधिक शक्ति है और इस प्रकार की कई माडल की मिसाइलें, नौसेना के पास हैं।
उन्होंने बताया कि ईरानी नौसेना इन मिसाइलों की वजह से बहुत अधिक शक्तिशाली है।
कावेयानी ने कहा कि दुश्मनों को जान लेना चाहिए कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की जल सीमाओं पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण की दशा में उन पर तट और समुद्र से मिसाइलों की बारिश की जाएगी।
ईरान की नौसेना का " समुद्री शक्ति 99 " युद्धाभ्यास बुधवार को भारतीय हिन्द महासागर के उत्तर में और मकरान तटों पर आरंभ हुआ।