10 जनवरी 2021 - 15:39
बोरिस जॉनसन के पर्फ़ार्मेन्स से नाराज़ हैं ब्रिटिश नागरिक, चाहते हैं इस्तीफ़ा

ब्रिटेन की जनता का बड़ा भाग देश के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन का इस्तीफ़ा चाहता है।

ब्रिटेन में हुए ताज़ा सर्वे के मुताबिक़, इस देश की अधिकांश जनता बोरिस जॉनसन के पर्फ़ार्मेन्स से ख़ुश नहीं है और उनका इस्तीफ़ा चाहती है।

अख़बार गार्डियन ने अपीनियम द्वारा कराए गए सर्वे के हवाले से बताया कि 43 फ़ीसद ब्रिटिश जनता का मानना है कि जॉनसन को प्रधान मंत्री के पद के हट जाना चाहिए।

गार्डियन के मुताबिक़, सर्वे में शामिल 40 फ़ीसद लोग चाहते हैं कि जॉनसन कन्ज़र्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष बने रहें।

इस सर्वे के मुताबिक़, 72 फ़ीसद ब्रिटिश जनता का मानना है कि सरकार ने कोविड-19 पैन्डेमिक से निपटने के लिए काफ़ी मात्रा में तेज़ी से कार्यवाही नहीं की। 42 फ़ीसद ब्रिटिश नागरिकों का मानना है कि सरकार ने कोविड-19 पैन्डेमिक से निपटने के लिए ज़रा भी तेज़ी नहीं दिखाई।

अपीनियम के मुताबिक़, बोरिस जॉनसन की लोकप्रियता में पिछले सर्वे की तुलना में 1 फ़ीसद कमी आयी है जो घट कर 37 फ़ीसद हो गयी है। इस सर्वे से ज़ाहिर हो गया कि इस वक़्त 48 फ़ीसद ब्रिटिश जनता कोविड-19 से निपटने में जॉनसन के प्रबंधन व संचालन से राज़ी नहीं है।

दुनिया भर में कोविड-19 केस को कवरेज देने वाली वेबसाइट वर्लडोमीटर के मुताबिक़, कोरोना वायरस के फैलाव की शुरूआत से ब्रिटेन में 30 लाख 17 हज़ार  409 लोग इसकी चपेट में आए, जिनमें 80 हज़ार 868 लोगों की मौत हुयी है। योरोप में कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा मौत ब्रिटेन में हुयी है।