9 जनवरी 2021 - 13:29
#बेनक़ाब_अमरीका ..जिन्होंने चार वर्षों तक ट्रम्प की ग़ुंडागर्दी के सामने सिर झुकाया उनसे ईरानी विदेशमंत्री की एक मांग!

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने ट्वीट करके अमरीका में चुनावी हिंसा पर पश्चिमी नेताओं की प्रतिक्रिया पर व्यंग्य कसा है तथा उनके दोहरे मापदंडों की आलोचना की है।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने  ट्वीट किया है कि जिन लोगों ने ट्रम्प की ग़ैर क़ानूनी ग़ुंडागर्दी के सामने सिर झुकाया है, ताकि हमारी जनता के ख़र्चे से ख़ुद को सुरक्षित  करें, अब, उनकी ओर से क़ानून के उल्लंघन की आलोचना कर रहे हैं। 

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इसके बावजूद वह अब भी यह कोशिश कर रहे हैं कि ईरानी जनता के ख़िलाफ़ ट्रम्प की आर्थिक आतंकवाद को एक हथकंंडे के तौर पर प्रयोग करें, अगर सिद्धान्तों की प्रतिबद्धता नहीं है तो अपने लिए ही सही, भविष्य पर तो ध्यान दें। 

अमरीकी कांग्रेस में जब जो बाइडन की जीत पर मुहर लगाने के लिए बैठक हो रही थी, ट्रम्प के समर्थकों  ने कांग्रेस की इमारत पर हल्ला बोल दिया। 

यह हमला ट्रम्प के आह्वान पर किया गया था। 

इस घटना में कम से कम 4 लोग मारे गये।