अमेरिकी समाचार पत्र "वाशिंग्टन पोस्ट" ने इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वर्ष 2020 में गुमराह करने वाले आंकड़ों व दावों को पेश करते हुए लिखा है कि ट्रंप ने एक दिन में 500 से अधिक झूठे दावे करके नया रिकार्ड बनाया है।
समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट की रिपोर्ट में आया है कि पिछले वर्ष राष्ट्रपति के लिए तीन जून को मतदान होने से एक दिन पहले एक ही दिन में ट्रंप ने 504 झूठे दावे किये।
समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट ने "सच्चाई मापदंड" शीर्षक के अंतर्गत ट्रंप के झूठे और गुमराह करने वाले दावों को बयान किया है।
इसी प्रकार समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट ने पिछले 5 नवंबर से उनके झूठे और गुमराह करने वाले ट्वीट्स की संख्या 29 हज़ार 508 बताई है। इस समाचार पत्र ने लिखा है कि ट्रंप ने कोरोना वायरस के बारे में भी झूठे दावे किये हैं।
ज्ञात रहे कि इससे पहले कई अमेरिकी राजनेता व अधिकारी ट्रंप को अमेरिकी इतिहास का सबसे मूर्ख राष्ट्रपति की संज्ञा दे चुके हैं।