इस्राईली टीवी चैनल-13 के मुताबिक़, इस्राईली सेना में सेवा के दौरान सबसे ज़्यादा फ़ौजियों नें 2020 में ख़ुदकुशी की। 2020 में 28 फ़ौजियों ने ख़ुदकुशी की है।
ज़ायोनी सेना के मानव संसाधन विभाग के अधिकारी के मुताबिक़, इस्राईली फ़ौजियों में मौत की एक तिहाई दर ख़ुदकुशी की है।
इस अधिकारी ने इस्राईली फ़ौज में ख़ुदकुशी की समस्या के बारे में कहा कि फ़ौज के सभी कमांडरों को फ़ौजियों को ख़ुदकुशी से रोकने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
ज़ायोनी सेना में सैन्य मामलों के विशेषज्ञ मोती अलमूज़ ने इस बारे में कहा कि हम उन फ़ौजियों को चिन्हित करने की कोशिश कर रहे हैं जो ख़ुदकुशी का इरादा रखते हैं ताकि उन्हें इस इरादे से रोक सकें। उन्होंने कहा कि इस्राईली फ़ौजियों में ख़ुदकुशी का बढ़ता रुझान उनके आत्मिक व मानसिक तनाव से अत्यधिक ग्रस्त होने का पता देता है। मनोचिकित्सा का दामन थामने वाले फ़ौजियों की तादाद बहुत बढ़ गयी है।