2 जनवरी 2021 - 17:24
ट्रम्प के बुरे दिन हुए शुरू, इस बार अमेरिकी कांग्रेस ने दिया झटका

अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के आखिरी दिनों में तगड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने रक्षा खर्च फंड (नेशनल डिफेंस ऑथोराइज़ेशन एक्ट) पर ट्रम्प के लगाए गए वीटो को खारिज कर दिया है।

समाचार एजेंसी फ़ार्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के आखिरी दिनों में तगड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने रक्षा खर्च फंड (नेशनल डिफेंस ऑथोराइजेशन एक्ट) पर ट्रम्प के लगाए गए वीटो को खारिज कर दिया है। बता दें कि ट्रम्प के चार साल के राष्ट्रपति पद के कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ है। ट्रम्प के वीटो को खारिज करने में उनकी ही पार्टी के सांसदों ने बड़ी भूमिका निभाई। इससे पहले ट्रम्प ने कुल आठ विधेयकों पर वीटो किया है। जिसके बाद वह विधेयक कभी क़ानून की शक्ल नहीं ले पाए। लेकिन, इस बार संसद ने एकजुट होकर ट्रम्प के वीटो को ही हटा दिया। ट्रम्प ने बुधवार को नेशनल डिफेंस ऑथोराइज़ेशन एक्ट पर वीटो किया था। उस समय भी ट्रम्प के सलाहकारों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी।

अमेरिकी कांग्रेस ने देश की रक्षा नीति पर अगले एक साल में 740 अरब डॉलर के ख़र्च को मंज़ूरी दी थी। ट्रम्प ने इस विधेयक के कुछ प्रावधानों को विवादित बताते हुए हस्ताक्षर करने से इन्कार करते हुए  वीटो कर दिया। ट्रम्प को अफ़ग़ानिस्तान और यूरोप से अमेरिकी सैनिकों की वापसी को लेकर किए गए प्रावधानों पर आपत्ति थी। अमेरिकी संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति का वीटो हटाने के लिए संसद के दो तिहाई बहुमत की ज़रूरत होती है। कांग्रेस में हुई वोटिंग में 81 के मुक़ाबले में 13 के बहुमत से सीनेटरों ने ट्रम्प के वीटो को खारिज कर दिया। इस वोटिंग में ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन के सांसदों ने भी वीटो को हटाए जाने के पक्ष में वोटिंग की। डेमोक्रेटिक पार्टी ने विधेयक पर वीटो को लेकर राष्ट्रपति ट्रम्प की आलोचना की थी। अमरीकी कॉन्ग्रेस की अध्यक्ष नेन्सी पेलोसी ने कहा था कि ट्रम्प के इस क़दम से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा ख़तरे में आ गई थी।