फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली कैडिट काॅलेज के कमान्डर ग्रिशोन हकीकीन ने हिज़्बुल्लाह के साथ अगले युद्ध में तेल अवीव के सामने मौजूद चुनौतियों का वर्णन करते हुए इस्राईली सेना से कहा है कि वह अगले मुक़ाबले के लिए कई नई रणनीति पर काम करे।
इस्राईल के जनरल ने कहा कि इस्राईली सेना को भविष्य में बहुत अधिक चुनौतियों का सामना होगा। इस्राईली जनरल के अनुसार सेना के सामने मौजूद चुनौतियों में कुछ दिनों के अंदर इस्राईल पर निरंतर मीज़ाइल हमले, ज़मीनी हमले का विकल्प चुनने में सेना की हैरानी और हिज़्बुल्लाह के कमान्डोज़ के इस्राईली बस्तियों और इस्राईली ठिकानों पर हमले जैसे मामलों की ओर संकेत किया जा सकता है। इस रिपोर्ट के अंत में आया है कि निरंतर मीज़ाइल हमलों की वजह से इस्राईल को लज्जानक रूप से युद्ध विराम करना पड़ेगा और यह शर्त इस्राईल की पराजय के अर्थ में होगी।