24 दिसंबर 2020 - 12:51
ट्रम्प ने अब अपने दामाद जेरेड कुशनर को पिता को माफ़ी देने का एलान किया, डेमोक्रेट सांसद ने कहा अपराधियों को माफ़ी लोकतंत्र के लिए ख़तरनाक

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने विश्व भर में बदनाम ब्लैक वाटर कंपनी के अपराधियों को माफ़ी देने के बाद दूसरे 26 लोगों को माफ़ी देने का एलान किया है जिनमें उनके दामाद जेरेड कुशनर के पिता भी शामिल है।

एबीसी टीवी चैनल ने बताया कि इस सूची में ट्रम्प के दो पूर्व अधिकारी पाल मानफ़ोर्ट, रोजर स्टोन के अलावा ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर के पिता चार्ल्ज़ कुशनर शामिल हैं।

अमरीकी प्रतिनिधि सभा में अदालती मामलों की कमेटी के प्रमुख जेरी नैडलर ने कहा कि पाल मानफ़ोर्ट और रोजर स्टोन को दी जाने वाली माफ़ी न्याय की सेवा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ट्रम्प साज़िशों में अपने सहयोगियों को इनाम बांट रहे हैं।

दूसरी डेमोक्रेट सेनेटर क्रिस मर्फ़ी ने कहा कि अगर प्रशासन से जुड़ा कोई अधिकारी माफ़ी को आपराधिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल करने लगे तो यह लोकतंत्र के अस्तत्व के लिए बहुत ख़तरनाक है।

इससे पहले ट्रम्प ने मंगलवार को 15 लोगों के लिए माफ़ी का एलान किया था जिनमें उनके चुनावी कैंपेन के पूर्व अधिकारी जार्ज पापाडोपोलस शामिल थे जिन पर आरोप है कि 2016 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप के मामले उन्होंने झूठा बयान दिया था।

ट्रम्प ने एलेक्स वान दीर्ज़वान को भी माफ़ी दी उनका नाम भी कथित रूसी हस्तक्षेप के मामले की राबर्ट मुलर की जांच में आया था। ट्रम्प ने रिपब्लिकन पार्टी के दो पूर्व सांसदों डंकन हंटर और क्रिस कोलिन्ज़ को भी माफ़ी देने का एलान किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने फ़ेडरल सरकार के पैसों का घोटाला किया था।

 

ट्रम्प और अपराधियों को क्षमादान, बिन सलमान व ब्लैक वाॅटर के हत्यारे तक को माफ़ी!

ट्रम्प का अब तक का सबसे बड़ा अपमान, नेन्सी पेलोसी ने उनकी मर्दान्गी का उड़ाया मज़ाक़, वाइट हाउस से झोटा पकड़ कर बाहर निकालने की कही बात

 

ट्रम्प ने इसी तरह ब्लैक वाटर कंपनी का हिस्सा रहे चार पूर्व सैनिक अफ़सरों को माफ़ी दी है जिन्होंने बग़दाद में दर्दनाक अपराध किए थे और कई इराक़ी नागरिकों की हत्या की थी।

ट्रम्प ने पांच लोगों की सज़ाओं में कमी की है जो अलग अलग मामलों में दोषी पाए गए थे।

अमरीका में आम तौर पर राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के अंतिम हफ़्तों में कुछ लोगों को माफ़ी देता है। ट्रम्प 20 जनवरी को अमरीका की सत्ता से अलग हो रहे हैं।