सोमवार को यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख जोज़फ़ बोरेल की अध्यक्षता में ईरान और गुट 4+1 की वर्चुअल बैठक हुयी। इस बैठक के अंत में गुट 4+1 ने परमाणु समझौते को बाक़ी रखने पर अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 को लागू बताया। इस बैठक में ईरान और गुट 4+1 के सदस्य देशों जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन, रूस और चीन के विदेश मंत्री शामिल हुए।
इस बैठक में जेसीपीओए के सदस्य देशों ने इस समझौते को बचाने के लिए ख़ुद को प्रतिबद्ध बताया। इन देशों के विदेश मंत्रियों ने इस बैठक में परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी के रोल पर भी बल दिया। इन देशों ने इसी तरह परमाणु समझौते से अमरीका के निकल जाने पर खेद जताया। इसी तरह इस बैठक में बल दिया गया कि सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव 2231 पूरी तरह लागू है।