हज़रत ज़ैनब के जन्म दिवस को ईरान में नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हज़रत ज़ैनब हज़रत अली (अ) और हज़रत फ़ातिमा (स) की बेटी थीं, जिन्होंने कर्बला आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनई का कहना था कि आज नस्रों का लोगों की नज़र में पहले कहीं अधिक सम्मान है।
उन्होंने नर्स दिवस पर नर्सों को बधाई दी और सभी नर्सों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने नर्सों को रोगियों के लिए रहमत का दूत बताया और कहा: प्रिय नर्सों ने कोरोना महामारी के दौरान, सामान्य से अधिक कठिन और चिंताजनक परिस्थितियों में, एक महान कार्य अंजाम दिया है और दृश्य देखने को मिले हैं, जो वास्तव में आश्चर्यजनक हैं।
सुप्रीम लीडर का कहना था कि नर्सें, मरीज़ के शरीर को स्वस्थ होने में सहायता करती हैं और उसकी रूह और आत्मा को शांति प्रदान करती हैं, एक मुस्कुरहाट से और एक मीठे बोल से उसके अंदर आत्मविश्वास और एक अच्छी भावना पैदा करती हैं।
उन्होंने कहा कि आज नर्सें, चिकित्सकों की सहयोगी हैं, इसे बहुत महत्वपूर्ण समझा जाना चाहिए।
ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने कोविड-19 महामारी में मरने वालों के परिजनों से संवेदना प्रकट की और मृतकों के लिए ईश्वर की कृपा की मनोकामना की।