19 दिसंबर 2020 - 17:38
ईरान ने तालिबान को अभी ब्लैकलिस्ट से बाहर नहीं निकाला है, ज़रीफ़

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने एक बार फिर क्षेत्र से अमरीका के बाहर निकलने पर बल दिया है।

ज़रीफ़ ने तुलू न्यूज़ टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में अफ़ग़ानिस्तान-ईरान, तालिबान-ईरान और ईरान में अफ़ग़ान आप्रवासियों के बारे में बातचीत की।

अफ़ग़ानिस्तान के टीवी चैनल के साथ ईरानी विदेश मंत्री की यह बातचीत, सोमवार को प्रसारित की जाएगी।

ज़रीफ़ का कहना था कि आईआरजीसी की क़ुद्स फ़ोर्स के पूर्व कमांडर जनरल सुलेमानी की हत्या के अपराध के बाद, अमरीका को इस क्षेत्र से निकलना ही होगा और हमेशा से ही हमारा यह पक्ष रहा है।

तालिबान को लेकर तेहरान की नीति के बारे में पूछे जाने पर ज़रीफ़ ने कहाः ईरान ने अभी तक तालिबान को आतंकवादी संगठनों की सूची से ख़ारिज नहीं किया है।

सीरिया में आतंकवादियों के दांत खट्टे करने वाली फ़तेमियून ब्रेगिड के बारे में ईरानी विदेश मंत्री का कहना था कि अगर काबुल सरकार चाहेगी तो यह ब्रिगेड, देश की रक्षा में बेहतरीन योगदान दे सकती है।