चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाउ लिजियान ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि उत्तर कोरिया पर पाबंदी के उल्लंघन पर चीनी कंपनियों और जहाज़ों को ब्लैक लिस्ट करने की अमरीकी कार्यवाही का, बीजिंग उचित जवाब देगा।
उन्होंने कहा कि चीन सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर अमल कर रहा था और किसी भी देश की ओर से एकपक्षीय पाबंदियों के ख़िलाफ़ है।
अमरीकी वित्त मंत्रालय ने कहा है कि उसने 6 कंपनियों, जिनमें कुछ चीन में हैं और 4 जहाज़ों पर, उत्तर कोरिया को पत्थर का कोयला ग़ैर क़ानूनी निर्यात करने के इल्ज़ाम में, पाबंदी लगायी है।