25 नवंबर 2020 - 18:22
डाक्टर कल्बे सादिक के निधन पर आयतुल्लाह साफी गुलपाएगानी का शोक संदेश

ईरान के पवित्र नगर क़ुम के वरिष्ठ शिया धर्म गुरु आयतुल्लाह लुत्फुल्लाह साफी गुलपाएगानी ने भारत के वरिष्ठ धर्मगुरु डॅाक्टर मौलाना कल्बे सादिक़ नक़वी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

आयतुल्लाह लुत्फुल्लाह साफी गुलपाएगानी ने बुधवार को जारी होने वाले अपने एक संदेश में डाक्टर मौलाना कल्बे सादिक़ नक़वी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि यह वरिष्ठ धर्मगुरु, पवित्र, विनम्र, प्रतिबद्ध और बेहद ज़िम्मेदार व संघर्ष करने वाले व्यक्ति थे और हमेशा अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को सही रास्ता दिखाते थे। 

आयतुल्लाह  साफी गुलपाएगानी ने इस वरिष्ठ धर्मगुरु के निधन पर भारत के धार्मिक व  शैक्षिक हल्क़ों तथा उनके घरवालों के प्रति संवेदना प्रकट की है। 

इसी तरह ईरान के धार्मिक शिक्षा केन्द्र के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा आराफी ने भी एक संदेश में मौलाना डाक्टर कल्बे सादिक़ नक़वी के निधन पर शोक प्रकट किया और लिखा है कि इस पवित्र और महान हस्ती ने धार्मिक शिक्षा, शिक्षा केन्द्रों की स्थापना और अस्पताल व चिकित्सा केन्द्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इस तरह से उन्होंने भारत में धार्मिक और शैक्षिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवा की है। 

भारत के प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु और समाज सेवी मौलाना डाक्टर कल्बे सादिक़ का बुधवार तड़के निधन हो गया और उन्हें बुधवार की शाम लखनऊ में दफ्न कर दिया गया।