18 नवंबर 2020 - 20:07
अमरीका को फिर चढ़ी प्रतिबंधों की सनक, ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध

अमरीका ने ईरान के गुप्तचर मंत्री सहित कुछ लोगों और संस्थाओं के विरुद्ध प्रतिबंधों की घोषणा की है।

फार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार अमरीका के वित्त मंत्रालय ने बुधवार को ईरान के गुप्तचर मंत्री सैयद महमूद अलवी सहित 9 लोगों के विरुद्ध नए प्रतिबंधों की घोषणा की है।

यह नए अमरीकी प्रतिबंध मानवाधिकारों के हनन, ईरान के साथ संपर्क बनाने और इसी प्रकार के अन्य बहानों की आड़ में लगाए गए हैं।  अमरीका के वित्त मंत्रालय के यह प्रतिबंध 9 लोगों और 49 संगठनों तथा संस्थाओं पर लगे हैं।  ईरान के गुप्तचर मंत्री पर मानवाधिकारों के हनन का आरोप मढ़ा गया है।  अमरीकी वित्तमंत्रालय के अनुसार सैयद महमूद अलवी के बारे में कहा गया है कि उनका नाम SDN की सूचि में डाला गया है।

उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि अमरीकी सरकार हर क्षेत्र में ईरान से हार चुकी है।  उन्होंने कहा कि राजनैतिक, अंतर्राष्ट्रीय, क़ानूनी और नैतिक हर मैदान में हार के साथ ही आर्थिक क्षेत्र में जो लक्ष्य वह हासिल करना चाहती थी, उसमे भी उसे विफलता ही हाथ लगी है।