फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी मीडिया ने जो बाइडन के सामने ट्रम्प की हार की ख़बर उस समय सुनाई जब अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प गोल्फ़ खेल रहे थे। अगर डोनल्ड ट्रम्प गोल्फ़ खेलने में मस्त थे तो इसका मतलब यह है कि वह चुनाव जीता हुआ समझ रहे थे।
यहां पर अपने दोस्तो को यह बताना चाहते हैं कि अन्य लोगों की तुलना में ट्रम्प में जो सबसे अहम ख़ूबी है वह दूसरों के सामने मज़ा लेने और आनंद उठाने तथा ज़्यादा से ज़्यादा सुर्ख़ियां बटोरने की आदत है। यही वजह है कि वह ख़ुद को बेपरवाह दिखाने और यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह अन्य राष्ट्रपतियों से बिल्कुल अलग हैं जो अपना शासन काल ख़त्म होने के बाद शांति से जीवन बिताते हैं और कभी भी कल्याणकारी कामों में भी चले जाते हैं।
उनके हाथ से वाइट हाऊस तो निकल ही रहा है लेकिन अब भी वह ट्वीटर के अपने यूज़र नेम और पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं और यहां से वह अशांति को हवा दे सकते हैं और रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों को उकसा सकते हैं।
ट्रम्प के दूसरे साथी कह रहे हैं कि उन्होंने 2024 के चुनाव के लिए कमर कस ली है और अमरीका में अभी तक केवल एक ही राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलाइड एक काल के अंतराल के साथ दो बार राष्ट्रपति बने थे। वर्ष 1888 में हारने के बाद वह 1892 में एक फिर राष्ट्रपति चुने गये थे। ट्रम्प के समर्थकों का कहना है कि हो सकता है कि वह 74 साल के हों लेकिन वह 74 वर्षीय ऊर्जा से भरे हुए हैं।