8 नवंबर 2020 - 18:55
बिहार में लगी चपत तो पश्चिम बंगाल में निकला ग़ुस्सा, टीएमसी नेताओं को भाजपा की शमशान भेजने की धमकी...

पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी के समर्थकों को धमकी दी है कि यदि उन्होंने छह महीनों में शैतानी बंद न की तो हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।

उन्होंने धमकी दी कि उन्हें घर जाने से पहले अस्पताल जाना होगा और यदि ज्यादा उत्पात मचाया तो श्मशान भेज दिया जाएगा। दिलीप घोष ने कहा कि मैं ममता दीदी के लोगों से कहता हूं, जो बदमाशी करते हैं, छह महीनों में ठीक हो जाओ नहीं तो उनके हाथ, पैर, पसलियां और सिर तोड़ दिए जाएंगे।

उनका कहना था कि घर जाने लायक होने के लिए पहले तुम्हें अस्पताल जाना होगा। यदि वे उत्पात बढ़ाते हैं तो उन्हें श्मशान भेजा जाएगा। ज्ञात रहे कि पश्चिम बंगाल में कुछ ही महीनों बाद चुनाव होने जा रहे हैं और शनिवार को ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आरोप लगाया कि एक साल में बीजेपी के 100 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है।