प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस दौरे पर नरवणे को नेपाली सेना के जनरल पद से सम्मानित किया जाएगा। जनरल नरवणे अपने नेपाल के दौरे के दौरान 5 नवंबर को प्रधानमंत्री केपी ओली से भी मुलाकात करेंगे।
पिछले कुछ समय से सीमा विवाद को लेकर भारत और नेपाल के बीच में संबंधों में तनाव पैदा हो गया है जिसको देखते हुए यह दौरा काफ़ी महत्वपूर्ण समझा जा रहा है।
जानकार सूत्रों का कहना है कि इस दौरे के बाद दोनों देशों के बीच सचिव स्तर की वार्ता फिर से शुरू हो सकती है।
जारी वर्ष जून के महीने में नेपाल सरकार ने संसद से देश का नया नक़्शा मंज़ूरर कराया थथा। सितम्बर के महीने में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने देश के संशोधित राजनीतिक मैप के साथ प्रकाशित होने वालीं स्कूली किताबों के वितरण को रोकने का फ़ैसला किया था।