कैनेडा के पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्यूबेक शहर में एक व्यक्ति ने हमला करके कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस का कहना है कि पिछली रात एक व्यक्ति को गिरफ़तार किया गया है जिसके बारे में संदेह है कि हमला उसी ने किया है। गिरफ़तारी इसी शहर में हुई है।
पुलिस ने बताया कि रात एक बजे से कुछ पहले संदिग्ध को पकड़ा गया जबकि शहर के लोगों से कहा गया है कि घरों से बाहर न निकलें क्योंकि जांच चल रही है।
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।