4 सितंबर 2016 - 17:45
जर्मन महिला को होलोकास्ट पर सवालिया निशान लगाए जाने के जुर्म में जेल की सज़ा।

रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी की एक महिला ने होलोकास्ट पर सवालिया निशान लगाए हैं जिसके नतीजे में उसे जेल की सज़ा हो गई है। जर्मन समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ओरसोला हावरबक को जिनकी उम्र सत्तासी साल है, होलोकास्ट का इन्कार करने के कारण जेल की सजा सुनाई गई है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी की एक महिला ने होलोकास्ट पर सवालिया निशान लगाए हैं जिसके नतीजे में उसे जेल की सज़ा हो गई है। जर्मन समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ओरसोला हावरबक को जिनकी उम्र सत्तासी साल है, होलोकास्ट का इन्कार करने के कारण जेल की सजा सुनाई गई है।
उन्होंने अपने हालिया स्टैंड में कहा है कि नाजियों के लेबर शिविरों में यहूदियों को कोई तकलीफ नहीं दी गई थी। उनके इस बयान के बाद जर्मनी की एक अदालत ने पिछले दिनों इस महिला को आठ महीने कैद की सजा सुनाई है।
इस जर्मन महिला ने डरमूंड के मेयर राईनर हिलेरी को पत्र भेजकर कहा है कि आशोयत्स महज लेबर कैम्प था। इससे पहले भी जर्मन महिला को इस तरह के बयान देने पर सजा सुनाई गई थी। पिछले साल उन्हें होलोकास्ट को इतिहास का सबसे बड़ा और घिनौना झूठ करार देने के कारण अदालत तलब किया गया था।
होलोकास्ट का अफसाना जिसे बयान करना एक वर्जित विषय माना जाता है और किसी को इसके सबूत और साक्ष्य और ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में शोध करने की अनुमति नहीं दी जाती, यहूदी शासन के अस्तित्व और बुनियादी हितों तथा पश्चिमी सरकारों के हितों से जुड़ा हुआ है।