अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के प्रधानमंत्री बिन अली बिल्दरीम ने कहा है कि उनकी सरकार सीरिया और मिस्र के साथ अपने संबंधों को बहाल करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना था कि तुर्की के विदेश नीति की प्राथमिकताओं में दोस्ती को मजबूत बनाना और मतभेद और दुश्मनी को कम करना शामिल है।
गौरतलब है कि तुर्की ने पिछले कुछ सप्ताह से क्षेत्र के कुछ देशों के साथ तनाव को कम करने की नीति अपना रखी है और उसने रूस से उसका लड़ाकू विमान मार गिराए जाने की घटना पर माफी मांग कर मास्को के साथ अपने राजनयिक संबंध बहाल कर लिए हैं। तुर्की के इस कदम का रूस ने भी स्वागत किया है।