31 अगस्त 2016 - 13:48
रूसी एयर फोर्स ने बरसाए आतंकी ठिकानों पर बम।

रूसी सेना के युद्धक विमानों ने सीरिया के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी की जिससे उनके कई ठिकाने नष्ट हो गए।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रूसी सेना के युद्धक विमानों ने सीरिया के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी की जिससे उनके कई ठिकाने नष्ट हो गए।
साना न्यूज के अनुसार रूस के युद्धक विमानों ने “फ़तहुश्शाम और जिब्तहुन्नुस्रा” के ठिकानों को कई बार अपने हमलों का निशाना बनाया जिससे इन दोनों आतंकवादी समूहों से जुड़े बहुत सारे आतंकवादी मारे गए।
दूसरी ओर “दारिया” से आतंकवादी तत्वों की वापसी और इस क्षेत्र में सीरियाई सेना के नियंत्रण के बाद राजधानी दमिश्क की सिक्योरिटी बेल्ट का दायरा अधिक व्यापक हो गया है। दारिया की आज़ादी के बाद दमिश्क के आसपास कुछ ऐसे स्थान बाक़ी रह गए हैं कि जहां सरकार हालात को सामान्य स्थिति पर लाने की कोशिश कर रही है।
इस बीच पराजित चरमपंथी तत्वों की ओर से “इदलब” की शहरी आबादी को रॉकेट से निशाना बनाए जाने की खबरें मिली हैं।