अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरानी सेना के एयर डिफ़ेंस हेडक्वार्टर ने सोमवार को घोषणा की कि उसने अमेरिका के ड्रोन विमान को ईरान की पूर्वी सीमा के अंदर प्रवेश करने से पहले ही कड़ी चेतावनी दी। तसनीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका का यह ड्रोन विमान शायद अफगानिस्तान से ईरान में प्रवेश करना चाहता था लेकिन ईरान के वायु रक्षा मुख्यालय की चेतावनी के बाद अमेरिकी ड्रोन विमान ने अपना रास्ता बदल लिया। कुछ खबरों में यह भी कहा गया है कि यह अमेरिकी ड्रोन विमान अफगानिस्तान के शहर कंधार में अमेरिकी सैन्य अड्डे से उड़ा था और ईरान के हवाई क्षेत्र से केवल बत्तीस किलोमीटर दूर रह गया था कि उसी समय ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने उसे कड़ी चेतावनी दी और उसने अपना रास्ता बदल लिया।