अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: पश्चिमी दमिश्क़ का दारिया टाउन आज शुक्रवार 26 अगस्त 2016 को चार साल के बाद आतंकवादियों के चंगुल से आज़ाद हो गया है और उस पर दोबारा सीरियाई परचम लहरा दिया गया है।
दारिया अक्टूबर 2012 से आतंकवादियों के क़ब्ज़े में था। इस क्षेत्र के भौगोलिक महत्व और राजधानी से निकट होने को देखते हुए सेना ने उसकी घेराबंदी कर रखी थी और हर दिन आतंकवादियों पर दबाव बढ़ता जा रहा था और अनंततः आतंकवादियों ने सेना के आगे घुटने टेक दिए।
दारिया की आज़ादी को असद सरकार के लिए एक बड़ी उप्लब्धि और अमेरिका तथा सऊदी अरब के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।