22 अगस्त 2016 - 15:53
रूस, तुर्की के इंसर्लिक एयरबेस से कर सकेगा आईएस पर हमला।

तुर्की के प्रधानमंत्री बेल्दरीम ने कहा है कि अगर रूस, तुर्की के इंसर्लिक सैन्य अड्डे का इस्तेमाल करना चाहेगा तो अंकारा इसका विरोध नहीं करेगा।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: तुर्की के प्रधानमंत्री बेल्दरीम ने कहा है कि अगर रूस, तुर्की के इंसर्लिक सैन्य अड्डे का इस्तेमाल करना चाहेगा तो अंकारा इसका विरोध नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सीरिया में आईएस के खिलाफ हमले के लिए रूस को तुर्की के सैन्य अड्डे का उपयोग करने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं है। तुर्क प्रधानमंत्री ने कहा कि हालांकि इस संबंध में मास्को से अब तक कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जर्मनी भी इस समय आईएस के खिलाफ इंसर्लिक सैन्य अड्डे का इस्लेमाल कर रहा है। तुर्क प्रधानमंत्री ने इस बात का कड़ाई से खंडन किया कि मास्को से अंकारा पर इस संबंध में कोई दबाव डाला गया है।