21 अगस्त 2016 - 08:38
यमन में सऊदी बर्बरता जारी।

अल मसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण यमन में स्थित तईज़ के पश्चिम में शनिवार के दिन होने वाली झड़पों में सऊदी गठबंधन के कम से कम पचास सैनिक मारे गए और सत्तर अन्य घायल हो गए।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अल मसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण यमन में स्थित तईज़ के पश्चिम में शनिवार के दिन होने वाली झड़पों में सऊदी गठबंधन के कम से कम पचास सैनिक मारे गए और सत्तर अन्य घायल हो गए। इस बीच अलआलम ने रिपोर्ट दी है कि यमन के शिबवा प्रांत में स्थित बीहान शहर में एक स्कूल पर सऊदी गठबंधन के लड़ाकू विमानों के बर्बर हमले में चार आम नागरिक शहीद और कई अन्य घायल हो गए। सऊदी अरब के दक्षिणी सीमावर्ती शहर जीज़ान में स्थित अलतोवाल पर भी सऊदी बलों के हमले में पांच लोग घायल हुए हैं।