21 अगस्त 2016 - 06:49
तुर्की: विवाह समारोह में बम विस्फ़ोट, 30 की मौत, 94 घायल

र्की में शादी समारोह को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फाट में 30 लोगों की जान चली गई. इस धमाके में 94 लोग जख्मी हो गए.

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: तुर्की में शादी समारोह को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फाट में 30 लोगों की जान चली गई. इस धमाके में 94 लोग जख्मी हो गए. तुर्की के उपप्रधानमंत्री मेहमट सिमसेक ने इस हमले को बर्बरतापूर्ण कार्यवाई बताया है। यह हमला सीरिया के सीमा से सटे इलाके में हुआ है. यहीं पर आत्मघाती हमलावर ने इसे अंजाम दिया। इन बम विस्फोटों के लिए कुर्द विद्रोहियों को जिम्मेदार बताया जा रहा है. सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि हमलों में दो कार बम का इस्तेमाल किया गया और इसी के जरिए धमाके किए गए। अधिकारियों को इस धमाके के पीछे कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी का हाथ होने का शक है. पिछले हफ्ते सप्ताह कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के कमांडर जमील बायिक ने तुर्की के शहरों में सुरक्षा बलों के खिलाफ ऐसे हमले करने की धमकी दी थी।