20 अगस्त 2016 - 15:49
ईरान बना फ्रीस्टाइल कुश्ती का चैंपियन, एक और स्वर्ण पदक की जीत।

हुसैन यज़दानी ने 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल मुकाबलों में अपने रूसी प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया और इस प्रकार ईरान 16 साल के बाद कुश्ती का ओलंपिक चैंपियन बन गया।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: हुसैन यज़दानी ने 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल मुकाबलों में अपने रूसी प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया और इस प्रकार ईरान 16 साल के बाद कुश्ती का ओलंपिक चैंपियन बन गया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे दौर के शुरुआती क्षणों में ईरान के हुसैन यज़दानी ने हैती के रेसलर को सात शून्य से हरा दिया था। जबकि तुर्की के दमरताश को दस शून्य से हरा कर सेमीफाइनल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर ली थी। ईरान के हुसैन यज़दानी अपने कज़ाक़िस्तानी प्रतिद्वंद्वी यूसर बायोफ को दस शून्य से हराकर फाइनल में पहुंचे थे। फ्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल में ईरान के हुसैन यज़दानी ने अपने रूसी प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त हासिल की और 16 साल के बाद ईरान को कुश्ती में स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पहले ईरान के अली रेज़ा दबीर ने सन 2000 के सिडनी ओलंपिक के दौरान फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किया था।