अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अल-इराक़ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह पूर्वी बग़दाद के अल-तालेबिया क्षेत्र में एक विस्फोट में एक व्यक्ति हताहत और पांच अन्य घायल हो गए। इसी तरह उत्तरी बग़दाद के अल-हुसैनिया क्षेत्र में भी एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत और सात अन्य घायल हो गए। ऐसे में जबकि सबकी नजरें उत्तरी इराक़ के मूसेल शहर पर केंद्रित हैं, स्वयंसेवी बल अल-हश्दूश् शअबी अंबार प्रांत के रेमादी के खालदिया को आज़ाद कराने की कार्यवाई अंजाम देते हुए इस सामरिक क्षेत्र पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने के लिए प्रयासरत है।
अल-हश्दुश् शअबी स्वंयसेवी बल के उप प्रमुख अबू महदी ने कहा है अलबू कनआन नामक गांव को आतंकवादियों से वापस लेना खालदिया की लड़ाई में स्ट्राटेजिक महत्व रखता है क्योंकि आईएस के अक्सर सरग़ना जो फलूजा और ख़ालदिया शहर की ओर भाग गए हैं वह इसी इलाके में छिपे हैं।