अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: यमनी जनता ने सऊदी अरब की आक्रामकता के विरूद्ध एक विशाल प्रदर्शन कर आले सऊद के अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की है।
अल आलम टीवी चैनल ने खबर दी है कि यमन के दक्षिण पूर्वी शहर तईज़ के निवासियों ने विशाल प्रदर्शन करके सऊदी अरब के बर्बर हमलों की निंदा की और साथ ही यमन में उच्च राजनीतिक परिषद के गठन के समर्थन की घोषणा की। यमनी जनता ने आले सऊद सरकार के खिलाफ नारे लगा कर आम नागरिकों के विरूद्ध सऊदी आक्रामकता को तत्काल बंद किए जाने की मांग की। पिछले कुछ दिनों के दौरान यमन के विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब के बर्बर हमलों में काफी तेज़ी आ गई है। जिनमें अब तक बड़ी संख्या में आम नागरिक शहीद और घायल हुए हैं।