18 अगस्त 2016 - 16:09
तुर्की में विमान दुर्घटना, 2 पायलटों की मौत।

पश्चिमी तुर्की में एक प्रशिक्षण विमान गिर कर तबाह हो गया है जिसमें 2 पायलट मारे गए हैं।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: तुर्की के अख़बार डेली सबाह की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी तुर्की में एक प्रशिक्षण विमान गिर कर तबाह हो गया है जिसमें 2 पायलट मारे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के पश्चिमोत्तर प्रांत तैकरदाग में एक विमान जिसने ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरी थी गिर कर तबाह हो गया। जिससे 2 पायलट मारे गए हैं। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि पायलट यूसुफ और उसके सहायक अलपर ओर्गान प्रशिक्षण उड़ान पर थे कि प्लेन दुर्घटना का शिकार हो गया। संबंधित अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।