17 अगस्त 2016 - 19:50
यमन ने जवाबी हमले में 7 सऊदी सैनिकों को मार गिराया।

यमनी फ़ोर्सेज़ और स्वंयसेवियों ने सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में मिसाइल हमला करके सऊदी अरब के 7 सैनिकों को मार गिराया है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: यमनी फ़ोर्सेज़ और स्वंयसेवियों ने सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में मिसाइल हमला करके सऊदी अरब के 7 सैनिकों को मार गिराया है। सऊदी अरब के सुरक्षा सूत्रों के अनुसार यमनी मिसाइल हमले में 7 सऊदी सैनिक मारे गए हैं। उधर यमन में सऊदी अरब की बर्बर बमबारी जारी है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार सऊदी अरब ने यमन के अस्पतालों, स्कूलों, मस्जिदों और शहरी आबादी पर हवाई हमले करके युद्ध अपराध किया है। सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब ने बर्बर अपराध में इस्राईल को भी पीछे छोड़ दिया है।