17 अगस्त 2016 - 19:44
इराक़: सऊदी दूतावास या आईएस का अड्डा।

इराक़ी संसद सदस्य मोहम्मद अलसहयूद ने कहा कि इराक़ के आंतरिक मामलों में सऊदी अरब के हस्तक्षेप की आलोचना करते हुए कहा कि सऊदी राजदूत सामिर अल-सुबहान दरअसल सऊदी जासूस है

अबलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना:  इराक़ी सांसद “मोहम्मद अलसहयूद” ने अपने एक बयान में कहा है कि इराक़ में सऊदी दूतावास आईएस के लिए आप्रेशन रूम बना हुआ है। इराक़ी संसद सदस्य मोहम्मद अलसहयूद ने कहा कि इराक़ के आंतरिक मामलों में सऊदी अरब के हस्तक्षेप की आलोचना करते हुए कहा कि सऊदी राजदूत सामिर अल-सुबहान दरअसल सऊदी जासूस है और इराक़ में आतंकवाद को परवान चढ़ाने के मिशन पर काम कर रहा है। मोहम्मद अलसहोद ने पूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालिकी का अपमान करने की बिना पर सऊदी राजदूत “सामिर अलसुबहान” को निर्वासित किए जाने की मांग की है। इराक के एक और सांसद "फिरदौस अल-अवादी" ने भी अपने एक बयान में कहा है कि सऊदी राजदूत संदिग्ध गतिविधियां अंजाम देने में व्यस्त है और सऊदी दूतावास आईएस का आप्रेशन रूम बन चुका है।