अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: न्यूयॉर्क में मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने शहर की अल-फ़ुरक़ान मस्जिद के इमाम मौलाना अलाउद्दीन आख़ुंजी और मस्जिद के मोअज़्ज़िन सराउद्दीन की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से मांग की कि वह हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करके उन्हें अदालत के कठघरे में खड़ा करे।
न्यूयॉर्क की अल-फ़ुरक़ान मस्जिद के इमाम और मोअज़्ज़िन को शनिवार की शाम उस समय गोली मार दी गई जब वह मस्जिद से निकल कर अपने घर की ओर जा रहे थे। फायरिंग से मौलाना आख़ुंजी मौके पर ही मारे गए जबकि मोअज़्ज़िन सराउद्दीन जख्मों की ताब न लाकर अस्पताल में चल बसे।