14 अगस्त 2016 - 19:15
अमेरिकी हमले में महिलाओं और बच्चों सहित 13 अफ़ग़ान नागरिकों की मौत।

अफ़गानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि अगर विदेशी सैनिकों के हमलों में आम नागरिकों की मौतों का सिलसिला नहीं रुका तो अमेरिका को कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: स्थानीय सूत्रों ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि अमेरिका ने यह हमला पिछले शुक्रवार को पकतीका प्रांत के ख़ुशामंद जिले में किया था मगर यह रिपोर्ट रविवार को मीडिया में जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है अमेरिकी हमले में मारे जाने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हैं। अमेरिकी सेना और अफ़गान सरकार ने अभी इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
दूसरी ओर अफ़गानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के कार्यालय से जारी होने वाले बयान में अमेरिकी सेना के हमलों में आम नागरिकों की हत्याओं की निंदा की गई है। अफ़गानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि अगर विदेशी सैनिकों के हमलों में आम नागरिकों की मौतों का सिलसिला नहीं रुका तो अमेरिका को कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।