13 अगस्त 2016 - 08:25
यमन में सऊदी बमबारी, 3 बच्चों सहित 5 की मौत।

सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने राजधानी सनआ के बाक़म क्षेत्र के आवासीय क्षेत्रों पर बम बरसाए हैं जिससे तीन बच्चों सहित पांच नागरिक शहीद हो गए

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: यमनी सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने राजधानी सनआ के बाक़म क्षेत्र के आवासीय क्षेत्रों पर बम बरसाए हैं जिससे तीन बच्चों सहित पांच नागरिक शहीद हो गए।
सऊदी गठबंधन के विमानों ने तइज़ शहर में भी एक सरकारी इमारत को निशाना बनाया है। यमन के मरज़क, हरज़, अबस शहर और तइज़ प्रांत के जन्द पर भी सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने कई बार बमबारी की है। इन हमलों में हताहत होने वालों के बारे में अभी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।
दूसरी ओर यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के जवानों ने नहम क्षेत्र में सऊदी गठबंधन के हमले को नाकाम कर दिया है। इस कार्रवाई में सऊदी गठबंधन के दर्जनों किराए के सैनिक मारे गए हैं।