12 अगस्त 2016 - 15:07
आले सऊद ने यूरोप में रह रहे ईरानियों को भी हज से  किया वंचित।

24 नवंबर 2015 को सऊदी अधिकारियों की अक्षमता और कुप्रबंधन के परिणाम स्वरूप पेश आने वाली मेना त्रासदी में 464 ईरानियों सहित हजारों हाजी शहीद हो गए थे।

अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: लंदन में ईरानी हज कारवां के वरिष्ठ निदेशक हुसैन तहमासबी ने कहा है कि सऊदी सरकार ने इस साल यूरोप में रह रहे ईरानियों को भी हज वीजा जारी करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा हज वीजा के सम्बंध में सऊदी अधिकारियों के साथ हमारी वार्ता का भी कोई नतीजा नहीं निकला।
यूरोप से ईरानी हज कारवां के निदेशक ने कहा कि सऊदी अधिकारियों ने मेना घटना के बारे में इंटरव्यू देने के जुर्म में हज कारवां के एक प्रभारी का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। हुसैन तहमासबी ने कहा कि सऊदी अधिकारी, धौंस धमकी और प्रलोभन के माध्यम से हज कारवां लाने वालों में आले सऊद की प्रशंसा करने के लिए दबाव डालते हैं।
उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर 2015 को सऊदी अधिकारियों की अक्षमता और कुप्रबंधन के परिणाम स्वरूप पेश आने वाली मेना त्रासदी में 464 ईरानियों सहित हजारों हाजी शहीद हो गए थे।