अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: अल मसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने मंगलवार के दिन, दक्षिण सऊदी अरब में स्थित जीज़ान में सऊदी अरब के सैनिकों के एकत्र होने के स्थान को अपने हमले का निशाना बनाया जिससे सऊदी अरब के कई सैनिक मारे गए हैं और सऊदी अरब का लॉन्च पैड भी ध्वस्त हो गया।
यमन की सेना और स्वयंसेवक बलों जीज़ान क्षेत्र में सऊदी अरब की हाल में बनाई गईं सैनिक छावनियों को भी अपने हमले का निशाना बनाया।
यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने यह हमले यमन के विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब के हवाई हमलों के खिलाफ़ जवाबी कार्रवाई के रूप में किये हैं।