10 अगस्त 2016 - 18:22
इराक़ी सेना ने रेमादी में दसियों आतंकी मार गिराए।

इराक़ी सैनिकों ने रेमादी के उत्तरी क्षेत्र में फ़ौजी ऑप्रेशन करके आतंकवादी समूह आईएसआईएस के आठ ठिकाने नष्ट कर दिए हैं। इस ऑप्रेशन में दसियों आतंकवादी मारे गए हैं

अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: इराकी समाचार एजेंसी वाअ की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के अल-अंबार प्रांत के कमांडर इस्माईल महलावी ने मंगलवार के दिन बताया कि इराक़ी सैनिकों ने रेमादी के उत्तरी क्षेत्र में फ़ौजी ऑप्रेशन करके आतंकवादी समूह आईएसआईएस के आठ ठिकाने नष्ट कर दिए हैं। इस ऑप्रेशन में दसियों आतंकवादी मारे गए हैं।
इराक़ की वायुसेना ने नैनवा प्रांत में भी आतंकवादी गुट आईएस के सरग़नाओं के एकट्ठा होने के स्थान पर हमला किया जिसमें इस गिरोह के कई सरग़ना मारे गए।
उधर इराकी सैनिकों ने दयाली और सलाहुद्दीन प्रांतों में स्वतंत्र किए गये क्षेत्रों की बमों और आतंकवादियों से साफ़ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।