अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: सीरिया के अल-अख़बारिया टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इस देश के रक्षामंत्री फ़हेद जासिम ने राष्ट्रपति बश्शार असद के आदेश पर मंगलवार को हलब के विभिन्न जंगी क्षेत्रों का दौरा किया।
सीरियाई रक्षा मंत्री ने हलब में प़्रंट लाइन पर सीरियाई सैनिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर फ़हेद जासिम ने ताकीद की कि सीरिया के सैनिक हलब प्रांत को आतंकवादियों के कब्जे से पूरी तरह से मुक्त कराने तक ऑप्रेशन जारी रखेंगे। सीरियाई सेना के कमांडरों ने इस मौके पर जंग की ताज़ा स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट भी रक्षामंत्री को पेश की।
इस बीच समाचार सूत्रों ने दक्षिण हलब में आतंकवादियों के सरगना अब्दुल कादिर निसानी उर्फ़ अबू अब्दुर् रहमान के मरने की भी खबर दी है।
दूसरी ओर अल-राशेदीन क्षेत्र से भी खबर मिली है कि आतंकवादी गुट जैशुल मुजाहेदीन का सरग़ना अबू बकर और इस गिरोह के सैन्य परिषद का कमांडर अबू अहमद अला सीरिया के युद्धक विमानों के हमले में घायल हो गया है।