10 अगस्त 2016 - 18:08
सीरियाई सेना का दक्षिणी हलब में आप्रेशन जारी।

हलब में लड़ाई जारी है और सीरियाई सेना ने रूसी लड़ाकू विमानों की मदद से अलरामूसा नामक क्षेत्र और कैडेट कॉलेजों के आसपास आतंकवादी गुट जैशुल फतह गठबंधन के ठिकानों को अपने हमलों का निशाना बनाया है।

अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार हलब में लड़ाई जारी है और सीरियाई सेना ने रूसी लड़ाकू विमानों की मदद से अलरामूसा नामक क्षेत्र और कैडेट कॉलेजों के आसपास आतंकवादी गुट जैशुल फतह गठबंधन के ठिकानों को अपने हमलों का निशाना बनाया है।
दूसरी ओर हलब शहर के दक्षिण पश्चिमी अधिकृत क्षेत्रों को मुक्त कराने के लिए भी जमीनी आप्रेशन शुरू कर दिया गया है।
इस बीच कुछ आतंकवादी अलरामोसा नामक क्षेत्र के निकट स्थित सीमेंट के कारखाने के आसपास लगाने की कोशिश कर रहे थे कि सीरियाई सुरक्षा बलों ने समझदारी से काम लेते हुए उन आतंकवादियों को मार गिराया।