अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाकू में त्रिपक्षीय और द्विपक्षीय वार्ताओं में आतंकवाद का मुकाबला करने, क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाने और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के संबंध में विचार विमर्श किया दोनों नेताओं ने आतंकवाद का मुकाबला करने के संबंध में आपसी सहयोग पर बल देते हुए अन्नुस्रा फ्रंट को आतंकवादी संगठन बताया।
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति ने इस मुलाकात में कहा कि तेहरान मास्को के साथ आपसी संबंधों को बढ़ावा देने का स्वागत करता है और दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ावा मिला है। राष्ट्रपति रूहानी ने बाकू में रूस, ईरान और आज़रबाईजान के बीच त्रिपक्षीय शिखर बैठक को द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बाकू बैठक क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाने और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।