अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना और जनांदोलन अंसारूल्लाह से जुड़े स्वंयसेवी दस्तों ने रविवार को नजरान में सऊदी सैनिकों के खिलाफ़ एक संयुक्त कार्रवाई में आले सऊद के दरबार से जुड़े दसियों सैनिकों को मौत की घाट उतार दिया और कई अन्य को घायल कर दिया है। बताया जाता है कि इस कार्रवाई में सऊदी सेना की दो बख्तरबंद गाड़ियां भी नष्ट हो गई हैं।
अलमसीरा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना और स्वंयसेवियों ने देश के दक्षिण में स्थित नजरान और जीज़ान प्रांतों में सऊदी सैनिकों के ठिकानों को अपने जवाबी हमलों का निशाना बनाया कि जिसके कारण सऊदी सैनिकों को ठीक ठाक जानी और माली नुकसान पहुंचा। रिपोर्ट के अनुसार नजरान के अलशरफा में सऊदियों के दो बख्तरबंद वाहन नष्ट हो गए और उन पर सवार सऊदी सैनिक भी मारे गए।