अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः अलमिनार टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के हलब प्रांत के दक्षिण में सीरियाई सेना ने वहाबी आतंकवादी संगठन जैश-ए-फतह के 400 आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों में जैशे फतह के शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं। उधर जैशे फतह ने 155 आतंकवादियों की मौत को स्वीकार कर लिया है। अरब सूत्रों के अनुसार सीरिया के हलब प्रांत के दक्षिण में मारे गए आतंकवादियों का सम्बंध विभिन्न देशों से है।
ग़ौरतलब है सीरिया और इराक़ में सक्रिय वहाबी आतंकवादियों के अमेरिका, इस्राईल, सऊदी अरब और तुर्की आर्थिक व सैन्य मदद कर रहे हैं।