6 अगस्त 2016 - 14:40
ईरान, तुर्की और सीरिया के बीच त्रिपक्षीय बैठक की उम्मीद।

असफल तख्तापलट के बाद सीरिया में आतंकवादियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है जिसके बाद आतंकवादियों के लिए सीरिया में प्रवेश बहुत मुश्किल हो जाएगा

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः रिपोर्ट के अनुसार तुर्की ने असफल तख्तापलट के बाद सीरिया में आतंकवादियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है जिसके बाद आतंकवादियों के लिए सीरिया में प्रवेश बहुत मुश्किल हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए और क्षेत्र में जारी संकट से उबरने के लिए ईरान, तुर्की और सीरिया के बीच त्रिपक्षीय बैठक की उम्मीद की जा रही है। सूत्रों के अनुसार ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी सी सीरिया यात्रा इसी सिलसिले की कड़ी है। ईरान इस समय सीरिया और तुर्की को क़रीब लाने की कोशिश कर रहा है उधर तुर्की सरकार ने भी असफल तख्तापलट के बाद सीरिया के बारे में अपनी नीति बदलने का संकेत दे दिया है। तुर्की में असफल तख्तापलट के पीछे अमेरिका और उसके प्रमुख सहयोगी दलों सऊदी अरब और अरब अमीरात का हाथ बताया जा रहा है।